फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी, रोजगार के लिए हुंकार

Tue, 24 Feb 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली, पानी और रोजगार समेत अन्य कई समस्याओं को लेकर मंगलवार को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से नगर में जुलूस निकाला। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील प्रांगण में पहुंचा।
विज्ञापन


वहां पर भाजपा के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के नेतृत्व में सभा हुई। इसमें प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। अंत में राज्यपाल के नाम संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम अनिल कुमार मिश्र को सौंपा गया।

सभा में रामइकबाल सिंह ने कहा कि जिले में मात्र दो उद्योग धंधे संचालित थे। इसमें सैकड़ाें कर्मचारियाें कार्य करते थे, लेकिन प्रदेश सरकार की उदासीनता के कारण दो मिलें बंद पड़ी हैं। इससे कर्मचारियाें का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। लेकिन प्रदेश सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहा है।
विज्ञापन


 मजबूर कर्मचारी और नवजवान गैर प्रांत जाने को मजबूर हैं। उधर किसान गन्ना की खेती करना बंद कर दिए हैं। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से चीनी और कताई मिल को जनहित में शीघ्र आरंभ करने की मांग की। ताकि कर्मचारियाें और नवजवानों को पुन: रोजगार मिल सके।

 सिंह ने कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजी हुकूमत को भगाया गया। उसी प्रकार केंद्र की सरकार की ओर से विकास की गंगा बहाई जाएगी। हिता के पुरा स्थित ग्राम समाज की जमीन से गरीबों के पेट पर लात मारकर हटाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें