फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने परिवहन मंत्री से मिलकर जनपद में फोरलेन सड़क बनाने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मिलकर बलिया में फोरलेन सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद भी यह जिला पिछड़ा है। फोरलेन सड़क न होने के चलते जनपद वासियों को यातायात संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने परिवहन मंत्री को पत्र भी भेजा है जिसमें जनपद के बेल्थरारोड- नगरा मार्ग पर फरसाटार से पड़सरा नदौली ताजपुर, रामपुर चंदेला, मोलनापुर, बिहरा हरपुर, पकड़ी, रतसर, पचखोरा होते हुए करीब 40 किलोमीटर लंबा फोरलेन सड़क निर्माण की मांग कर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की मांग की है। वहीं सांसद ने मऊ जनपद के दोहरीघाट मार्ग पर घोसी से सिपाह, मधुबन, इब्राहिमपट्टी, मालीपुर, बिहरा हरपुर होते हुए सिकंदरपुर तक करीब 70 किलोमीटर सड़क बनाने की मांग की। सांसद राजभर ने बताया कि मंत्री की स्वीकृति के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें