फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, कई मामलों की जांच सीबीआई से कराने की मांग

विज्ञापन
विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को प्रत्रक देने जाते पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह व अन्य - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने एनआरएचएम योजना में की गई राजस्व की लूट के साथ ही जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की है।
विज्ञापन

सिंह ने जिलाधिकारी आवास पर डीएम को सौंपे गए पत्रक में जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव के साथ ही दवाओं और चिकित्सकों के घोर अभाव को भी इंगित किया है। उन्होंने सीएचसी रसड़ा के अलावा बसन्तपुर, चिलकहर के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराए जाने की भी मांग की। पूर्व विधायक ने सीएमओ को तीन माह पहले सौंपे गए पत्रक के बाबत जानकारी दिए जाने में सक्षम अधिकारी की लापरवाही और बाढ़ से प्रभावित और गंगा में विलीन मकान मालिक को मुआवजा दिलवाने को कहा है। जनपद की कानून व्यवस्था के लचर होने पर आपत्ति जताई है। बताया कि जिले के धान क्रय केन्द्रों पर अधिकारियों की मिलीभगत के चलते किसानों से लूट हो रही है इन सभी प्रकरणों की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें