फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जेएनसीयू में नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम चलाने की मांग

विज्ञापन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करते जेएनसीयू के कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला। स्वयं
विज्ञापन
बलिया। जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेन्द्र कुमार शुक्ल ने लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। कुलपति ने विवि की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वविद्यालय की अकादमिक और शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी। कुलपति ने विद्यार्थियों के हित में नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम चलाने पर बात की। उन्होंने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता बेहतर करने की प्रतिबद्धता भी जताई। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय में स्थापित इनक्यूबेशन सेल को सक्रिय करने पर जोर दिया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों और नागरिकों के नवाचारी विचारों पर आधारित स्टार्टअप शुरू करना है। राज्यपाल ने बलिया में कृषि आधारित प्रसंस्करण उद्योगों के विकास की संभावनाओं पर भी चर्चा की। विश्वविद्यालय अपने कृषि संकाय के माध्यम से शोध और तकनीकी सहायता देगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

राज्यपाल ने विश्वविद्यालय को शैक्षणिक गुणवत्ता और अकादमिक प्रगति के लिए दृढ़ संकल्पित होकर कार्य करने को कहा। उन्होंने युवाओं को बेहतर मार्गदर्शन देने की प्रेरणा प्रदान की। राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि जेएनसीयू बलिया और आसपास के क्षेत्र में रोजगारपरक शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। कुलपति ने राज्यपाल से प्राप्त निर्देशों का पालन करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें