फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को तत्काल मुआवजा देने की मांग

विज्ञापन
दुबहर क्षेत्र के ब्यासी गांव में निवासी पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुए बवाल के पीड़ित लोगों से मि? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल शनिवार को बेयासी गांव में पुलिसिया जुल्म के शिकार हुए लोगों से मिला और मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मुख्यमंत्री से मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार तत्काल मुआवजा देने की भी मांग सरकार से की।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वाह्न बेयासी पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में पूर्व मंत्री नारद राय, मृत्युंजय तिवारी बबलू, अजीत मिश्रा, संजय उपाध्याय, शशिकांत चतुर्वेदी, लक्ष्मण गुप्ता आदि शामिल रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री नारद राय कहा कि बेयासी घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। बेलहरी ब्लाक के प्रमुख प्रतिनिधि मृत्युजंय तिवारी बबलू ने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और बेगुनाह सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न यदि नहीं रोका जाता तो समाजवादी पार्टी इस लड़ाई को सड़क से सदन लड़ने का काम करेगी। सपा नेता अजीत मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की पुलिस ने गांव में खुलकर अपना तांडव किया है और थाना पुलिस की सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार को पीड़ितों की बात सुनकर उन्हें जहां समझना चाहिए था, वहां उग्र भीड़ के बीच थप्पड़ चलाने से जो हुआ उसकी जांचकर तत्काल जिला प्रशासन को कार्रवाई करनी होगी। इस अवसर पर डॉ. विश्राम यादव, ब्रह्मा शंकर यादव, वंशीधर यादव, विजयशंकर मगोलपारी, शकील लोहिया, रामेश्वर पासबान, जमाल आलम, राजन कन्नैजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें