फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सीईसी की बर्खास्तगी की मांग, कांग्रेस ने फूंका पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक के नेतृत्व में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सीईसी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सुधीर राय ने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था का निष्पक्ष और स्वतंत्र रहना लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है। जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एसआईआर के नाम पर विपक्ष से जुड़े मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग करती है। प्रदर्शन में सच्चिदानंद तिवारी, रामप्रीत यादव, विजय ओझा, संतोष चौबे, सत्यप्रकाश उपाध्याय, जैनेन्द्र पांडेय मिंटू, अबुल फैज, जाकिर हुसैन, खजांची राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें