फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जाति प्रमाण पत्र की मांग, गोंड समाज का जेल भरो आंदोलन, सामुहिक गिरफ्तारी दी, बाद में रिहा हुए

Mon, 21 Apr 2025 07:27 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर गोंड समाज ने धरना दिया और जेल भरो आंदोलन के रूप में सामुहिक गिरफ्तारी देकर अपनी मांग रखी। इन्होंने कहा कि हमारी मांग यदि नहीं मानी गई तो विरोध और भी प्रबल होगा। बाद में निजी मुचलके पर इन्हें छोड़ दिया गया।
 
विज्ञापन
गोंड समाज का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पर गोंड समुदाय के लोगों ने जेल भरो आंदोलन के तहत हजारों की संख्या में सामूहिक गिरफ्तारी दी। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में कई थानों की पुलिस भी मौजूद रहे।जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर गोंड समाज के लोगों ने जैसे ही धरनास्थल से निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय की ओर जा रहे थे।

विज्ञापन


तब तक नगर मजिस्ट्रेट आशाराम वर्मा, सीओ सिटी श्यामकांत, शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील गेट पर ही रोकने का प्रयास किया। इसके बाद भी गोंड समाज के लोगों ने कुछ और आगे बढ़कर धरना पर बैठ गए। इस दौरान गोंड समाज के लोगों ने सामुहिक गिरफ्तारी दी। जिसके बाद शहर कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने निजी मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया।

जेल भरो आंदोलन को पूर्वांचल संघर्ष समिति के संयोजक टीडी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू ने समर्थन करते हुए कहा कि इस वर्ष महाविद्यालयों के सभी वर्ग के छात्रों की छात्रवृति नहीं दी गई। नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि आंदोलन के अगले क्रम में छात्र कर्फ्यू बलिया बंद का भी आह्वान किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन


आगसा के संरक्षक अरविंद गोंडवाना एवं अध्यक्ष मनोज शाह ने संयुक्त रूप से कहा कि जब से वर्तमान जिलाधिकारी आएं है तब से ही गोंड जाति प्रमाण-पत्र जारी होना बंद हो गया है। आजादी के पूर्व के सभी अभिलेखों में स्पष्ट रूप से गोंड अंकित है। इसके बावजूद भी गोंड की जाति बदलने की साज़िश षडयंत्र की जा रही है, जिसे सफल नहीं होने दिया जाएगा।

भाकपा माले नेता लक्ष्मण यादव एवं आप के जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत, सुरेश शाह, गोंड महासभा के जिलाध्यक्ष हरिहर गोंड, हरिंद्र गोंड, सुमेर गोंड, ओमप्रकाश गोंड, संजय गोंड, बच्चालाल गोंड, रामनिवास गोंड, हर्ष नारायण ठाकुर, दीपू गोंड, पिंकू गोंड, अशोक गोंड, अलगू गोंड, रघुनाथ गोंड आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें