फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चिकित्सक से दुर्व्यवहार के आरोपी पर कार्रवाई की मांग, तीन घंटे ओपीडी रहा ठप

विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में स्वास्थ्यकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने से क्षुब्ध होकर
विज्ञापन
बांसडीह। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में चिकित्सक से गाली-गलौज और मारपीट की घटना के विरोध में शुक्रवार को चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने ओपीडी सेवा ठप कर दी। करीब तीन घंटे तक ओपीडी बंद रहा।
विज्ञापन



प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक डॉ. नितिन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे कस्बा के वार्ड नंबर सात निवासी सुजीत सिंह परिहार अस्पताल में बीपी चेक कराने पहुंचे और चिकित्सक की कुर्सी पर बैठ गए। वहां मौजूद प्रशिक्षणरत वार्डबॉय ने उन्हें दूसरी कुर्सी पर बैठने का अनुरोध किया लेकिन आरोप है कि वह गाली-गलौज करने लगे और पास में टेबल पर बैठ गए। इसी दौरान कैथवली निवासी मंजू देवी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचीं, जिनकी हालत गंभीर थी।
डॉ. नितिन सिंह ने बताया कि मरीज की स्थिति देखते हुए उन्होंने सुजीत सिंह परिहार से बगल की कुर्सी पर बैठने को कहा। आरोप है कि इसी बात पर वह आक्रोशित हो गए और वार्ड बॉय तथा चिकित्सक के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घटना के बाद चिकित्सक ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया। दूसरे दिन तक आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज न होने से आक्रोशित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी ओपीडी सेवा बंद कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन

इस बाबत कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज होने की सूचना के बाद चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने ओपीडी सेवा पुनः बहाल कर दी। पीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रणव कुणाल सिंह ने कहा कि चिकित्सकों व कर्मचारियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें