फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती की शादी मंदिर में प्रेमी से कराई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रेमी से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती की शादी महर्षि भृगु मंदिर में प्रेमी पंकज के साथ करा दी गई।
विज्ञापन

शादी के बाद पंकज पत्नी को लेकर घर चला गया। शादी के पूर्व पंडित ने दोनों की उम्र और सहमति की जानकारी ली। पंकज ने अपनी उम्र 21 वर्ष और राधा ने 23 वर्ष बताई। सुखपुरा थाना क्षेत्र में सात अप्रैल को एक युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी। वह अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग पर अड़ी थी। करीब डेढ़ घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझाया और प्रेमी को बुलाया। मोबाइल पर बात कराने और शादी का आश्वासन मिलने के बाद युवती सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद पुलिस दोनों को थाने ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें