फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कुश्ती में दिल्ली के पहलवानों का दबदबा, तीन स्वर्ण पदक जीते

विज्ञापन
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान अपने-अपने दाव- पेच क - फोटो : samvad
विज्ञापन
बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में तीसरे दिन बुधवार दिल्ली के पहलवानों का दबदबा रहा। बालक वर्ग में दो और बालिका वर्ग में एक स्वर्ण पदक जीता। मेजबान उत्तर प्रदेश के खाते में दो रजत एवं दो कांस्य सहित कुल चार पदक गए।
विज्ञापन

बुधवार को बालिका 69 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की तानिया ने स्वर्ण, दिल्ली की दिशा ने रजत तथा महाराष्ट्र की कोमल रामदास व चंडीगढ़ की पूर्वी शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 46 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान की चारवी कुमारी ने स्वर्ण, दिल्ली की आंशिक यादव ने रजत तथा उत्तर प्रदेश की आकांक्षा यादव व महाराष्ट्र की तनुष्का संतोष देवकर ने कांस्य पदक जीता। बालिका 49 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की राखी ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की ऋतुजा ने रजत तथा हरियाणा की जन्नत व विद्या भारती की निशु ने कांस्य पदक जीता।
बालक वर्ग की कुश्ती में 51 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के गोविंद ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के मुकेश यादव ने रजत तथा कर्नाटक के मोहन राज व विद्या भारती के दिनेश कन्नौजिया ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग 55 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड के अजीम हसन ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अभिषेक चौहान ने रजत तथा राजस्थान के विजय सिंह गुर्जर व दिल्ली के दिशांत ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग के 110 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली के आरुष राणा ने स्वर्ण, सीबीएसई डब्ल्यूएसओ के मयंक ने रजत तथा उत्तर प्रदेश के अखिल कुमार व हरियाणा के रितिक ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

इससे पहले विभिन्न मुकाबलों में बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ नवल किशोर व जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद मुकाबलाें का शुभारंभ हुआ। निर्णायक मंडल में ऑफिशियल इंचार्ज सुरेश उपाध्याय, टेक्निकल डायरेक्टर रामाशीष यादव, प्रेमशंकर तिवारी, रामसजन यादव, जय प्रकाश यादव, ऋषि श्वेत सिंह, राजकुमार मिश्र, गोरखनाथ यादव व कृष्णकांत यादव आदि रहे।
इस दौरान राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार सिंह, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी समिति के सदस्य विनोद कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, शशि प्रकाश राय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नीरज राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें