फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सज गईं राखी की दूकानें, बढ़ी चहल-पहल

Sat, 05 Aug 2017 10:07 PM IST
ballia
विज्ञापन
रक्षाबंधन को लेकर बाजार में राखी खरीदतीं युवतियां। - फोटो : ballia
विज्ञापन
रक्षा बंधन का पर्व सोमवार को है। इसको लेकर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में राखी की दूकानें सज गई हैं। इस बार बाजारों में मौजूद राखी की दूकानों पर चाइनीज राखी नदारद दिख रही है। वहीं राखी की बिक्री बढ़ गई है, जिससे राखी के दूकानदारों के चेहरे खिल उठे हैं। उधर, मिठाई के दूकानदार भी रक्षा बंधन त्योहार के मद्देनजर मिठाई के तैयारी में जुट गए हैं। इसके अलावा बहनों को देने के लिए गिफ्ट की दूकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन


रक्षा बंधन त्योहार सोमवार को है, जिसका बहनें अपने भाइयों के कलाइयों में राखी बांधने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। वहीं भाई भी अपनी बहनों को उपहार देने के लिए उस खासे दिन का इंतजार कर रहे है। इसके मद्देनजर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में राखी की दूकानें सज गई हैं।

इस साल रक्षा सूत्र, धागा, स्टोन व नग की राखी के साथ ही स्पाइडर मैन, छोटा भीम, मोटू-पतलू वाली राखी बाजार में आई है, जबकि चाइनीज राखी इस वर्ष नदारद दिख रही है। बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखियों की खरीददारी की, जिससे राखी के दूकानदारों के चेहरे खिलखिला उठे है। उन्हें उम्मीद है कि अभी रविवार को और बिक्री बढ़ सकती है।
विज्ञापन

वहीं मिठाई दूकानदार पर भी रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर मिठाई तैयार करने में जुट गए है। उधर, सुरक्षा के मद्देजर पुलिस बाजार में पुलिस बल के साथ अधिकारी चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें