फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: एक सप्ताह तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। अधिवक्ता बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट के अधिवक्ताओं की बैठक संघ के अध्यक्ष राधे श्याम चौबे की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

प्रस्ताव पारित कर जिला जज के अव्यवहारिक निर्णय की घोर निंदा की गई। एक सप्ताह तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। 15 मई को जिला जज का घेराव करने की घोषणा की गई।
राधेश्याम चौबे ने कहा कि मुंसिफ कोर्ट रसड़ा से जो पत्रावली दीवानी एवं फौजदारी को भेजने के लिए सूची बना कर भेजी गई है, वह व्यावहारिक नहीं है।
ये ग्राम न्यायालय अधिनियम 2008 के अंतर्गत नहीं आ रही है। जब तक जनपद न्यायाधीश और जिलाधिकारी उपरोक्त प्रस्ताव के संबंध में प्रभावी कार्रवाई नहीं करते, अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। जिला जज के घेराव के बाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में उच्च न्यायालय जाकर समस्याओं से भी अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कमलेश तिवारी, सुरेश बहादुर सिंह, राम शब्द यादव, जितेंद्र सिंह, कुबेर पांडेय, पंकज दूबे, डा. माधवेश तिवारी, राजेश यादव, लाल बहादुर सिंह उपस्थित थे। बैठक का संचालन बृज विहारी सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें