बलिया जिले में रेवती-सहतवार मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने ट्रक का टायर फटने से एक युवक घायल गंभी रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बिसौली के मीरानचक निवासी मो. इरशाद अंसारी (31) पुत्र स्व. मोहम्मद अली हसन गाड़ियों का पंक्चर बनाने और हवा भरने का काम करता था।
शुक्रवार देर शाम एक ट्रक के टायर का पंक्चर बना कर उसमें हवा भर रहा था। तभी अचानक ट्यूब तेज आवाज के साथ फट गया और उसके शरीर पर आकर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। इरशाद को घायल देख आननफान एंबुलेंस से बलिया जिला अस्पताल ले गए।
जहां चिकित्सरों ने इरशाद को मृत घोषित कर दिया। वह चार भाई में दूसरे नंबर का है। तीन माह की एक पुत्री है। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इरशाद का शव गांव आते ही पत्नी हजारा खातून अपनी तीन माह की बच्ची को गोद में लेकर बेसुध हो गई। घर वाले को रोते बिलखते देखती रही।