फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की मौत पर किया चक्काजाम 

Fri, 13 May 2016 11:56 PM IST
बलिया/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगरा में शव रखकर सड़क जाम करते लोगों को समझाते थानाध्यक्ष शाह आलम।
विज्ञापन
 ग्राम पंचायत नगरा में दो पक्षों में कई माह से जमीनी विवाद चला आ रहा था।  इस मामले में नगरा पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर एक पक्ष के बाप-बेटे को  पकड़कर थाने ले जा रही थी। पुलिस के डांट फटकार के कारण रास्ते में बाप ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर जंगल में आग लगने की तरह जैसे ही क्षेत्र में फैल  गई। जिससे ग्रामीणों का आक्रोश भड़क गया और वे शव को सड़क पर रखकर पुलिस  के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग थी कि दोषी पुलिस कर्मियों  के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही निर्माण कार्य रोक दिया जाय। थानाध्यक्ष  शाह मोहम्मद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।नगरा  निवासी राधेश्याम वर्मा  (70) तथा प्रेमशंकर शर्मा को दो बार में तीन डिस्मिल जमीन बेची है। इस जमीन पर दोनों के बीच विवाद चल रहा है। प्रेमशंकर  द्वारा शुक्रवार को विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था। जिसकी शिकायत  राधेश्याम वर्मा ने तहसील से लगायत थाने पर की थी। काम नहीं रुकने पर  राधेश्याम के बेटे ने 100 डायल करके पुलिस कंट्रोल को सूचना दे दी।

लेकिन सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उल्टे बाप-बेटे को ही पकड़कर थाने ले आ रही थी। मृतक राधेश्याम की पत्नी फूलगेनिया का आरोप है कि पुलिस पति और बेटे को मारने-पीटने की धमकी दे रही थी। इससे मेरे पति की मौत रास्ते में हो गई। मौत की सूचना  गांव में पहुंचते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। शव को नगरा बाजार में रखकर  सड़क जाम कर दिया। ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी  करने लगे।
विज्ञापन


ग्रामीणों की मांग थी कि दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कठोर  कार्रवाई करने के साथ ही निर्माण कार्य रोक दिया जाय। थानाध्यक्ष शाहमोहम्मद के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया। सीओ श्रीराम ने बताया कि गांव में विवाद हुआ था। राधेश्याम के बेटे ने फोन किया। पुलिस पहुंची और उसके लड़के को ला रही थी। वृद्ध को साथ नहीं लिया गया था। उसकी मौत गांव में ही हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें