पंदह। पूर्व सांसद जगन्नाथ चौधरी की 25वीं पुण्यतिथि मंगलवार को सादगी से मनाई गई। इस दौरान सिकंदरपुर बस स्टैंड चौराहा स्थित जगन्नाथ चौधरी स्मारक परिसर में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय राजनीति के देदीप्यमान सितारा रहे स्व. जगन्नाथ चौधरी अपने विराट व्यक्तित्व के कारण ही चार बार विधायक, सांसद और मंत्री रहे।
विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने जगन्नाथ चौधरी को जिले का विकास पुरुष बताया। कहा कि वे आजीवन किसानों के लिए लड़ाई लड़ते रहे। पूर्व मंत्री राजधारी सिंह ने कहा कि जिले में नहरों की जाल बिछाने का श्रेय स्व. जगन्नाथ चौधरी को जाता है। प्रदेश सरकार में मंत्री रहते उन्होंने जिले के किसानों को समस्याओं का निदान किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष देवरिया गिरीश चंद्र तिवारी, ब्लॉक प्रमुख नवानगर केशव प्रसाद चौधरी, छोटक चौधरी, सुभाष चौधरी, लक्ष्मण यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता रामप्रीत यादव, संचालन मोहनकांत राय और आभार पूर्व विधायक दीनानाथ चौधरी ने जताया।