फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली अंतर्गत ग्राम सारंगपुर में आपसी रंजिश में विनोद कुमार गोंड पर जानलेवा हमला करने और अंगुली जख्मी करने के मामले में पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सारंगपुर निवासी विनोद कुमार गोंड ने तहरीर के माध्यम से बताया कि वो अपने खेत की ओर जा रहे थे। पीड़ित का आरोप है कि जैसे ही वह शिवमनी वर्मा के डेरा के पास पहुंचे, पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही अरविंद तुरहा, मंकी तुरहा, सोनी तुरहा, पूनम तुरहा और अन्य ने उन्हें घेर लिया। आरोपितों ने गालियां दीं और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में विनोद के सिर और आंख पर गंभीर चोटें आईं। हमलावरों ने पीड़ित की उंगली को दांत से जख्मी कर दिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर विनोद की जान बचाई। स्थानीय लोगों ने घायल विनोद को बेहोशी की हालत में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक बांसडीह प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में घायल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें