फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: खेत में मिला युवक का शव, पीट कर हत्या की आशंका; सिर और शरीर पर मिले चोट के निशान

Fri, 05 Jul 2024 09:05 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: खेत में लाश मिलने की सूचना पाकर मौके पर दोकटी थाना की पुलिस पहुंच गई। शव को परिजन घर लेते आए थे, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
घटनास्थल का मुआयना करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के श्रीपतिपुर गांव के एक युवक का शव शुक्रवार की सुबह खेत में पड़ा मिला। युवक के सिर और शरीर पर चोट के गंभीर निशान थे। खेत की हालत से लग रहा था कि यहां किसी से उसकी हाथापाई और झगड़ा हुआ था। 

विज्ञापन


वहीं, लाठी से पीट कर युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर दोकटी पुलिस छानबीन में जुटी है।

श्रीपतिपुर निवासी कमलेश बिंद पुत्र लालबच्चा विदेश रहता था। दो-ढाई वर्ष पहले लगभग दो बीघा जमीन खरीद कर वहीं डेरा बना रखा था। काफी समय से वह घर पर ही था।

विज्ञापन


गुरुवार की रात अपने पड़ोसी के यहां तिलक में भाग लेने गया था। रात 9 बजे के बाद घर लौटा, इसके बाद घर से कुछ ही दूरी पर बने डेरा पर चला गया। तब से घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव उसके खेत में उसके डेरे से कुछ ही दूरी पर औधे मुंह गिरा पाया गया। सर पर गंभीर चोट के निशान थे।
विज्ञापन


खेत को देखने पर लग रहा था कि मौके पर हाथापाई भी हुई होगी। परिजन शव को लेकर घर पर चले आए। इसकी सूचना मिलते ही गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें