फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़ही में उतराया मिला दो दिनों से गायब वृद्ध का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
घोघा/बांसडीह। नगर पंचायत बांसडीह के उत्तर टोला वार्ड नं. 4 स्थित गड़ही में शनिवार की सुबह छह वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाया। मृतक की पहचान पिंडहरा निवासी शिवजन्म राजभर (65) के रूप में हुई।
विज्ञापन

बांसडीह के उत्तर टोला स्थित गड़ही में शव देखकर इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद क्षेत्राधिकारी दीपचंद, कोतवाली निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पहुंचे और शव को निकलवाया। घंटों मशक्कत के बाद मृतक की पहचान पिंडहरा ग्राम सभा के पूर्व प्रधान सुरेंद्र राजभर के पिता शिवजन्म राजभर (65) के रूप में हुई। परिजनों की मानें तो रामजन्म सात मई को तड़के शौच के लिये निकले थे, तब से गायब थे। सोशल मीडिया पर उनके गुम होने की जानकारी शेयर की गई थी। वहीं, भीड़ के बीच यह चर्चा रही कि रामजन्म पिंडहरा गांव से बांसडीह उत्तर टोला स्थित गड़ही में कैसे पहुंचे? पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें