फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में फंसा मिला डूबे युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सरयू नदी के छाड़न में शुक्रवार सुबह डूबे बैजनाथपुर ग्राम पंचायत के रामपुर टोला निवासी रंजन चौधरी (18) का शव चाईछपरा गांव के सामने शनिवार की जाल में फंसा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने युवक के शव को छाड़न से निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
विज्ञापन

रंजन चौधरी खेत देखने जाते समय सरयू नदी के छाड़न में डूब गया था। प्रशासन की लचर व्यवस्था के कारण गोताखोरों और जाल की व्यवस्था नहीं होने के कारण शव की तलाश नहीं शुरू हो पाई। शाम लगभग चार बजे रेवती पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाया। अंधेरा होने तक जब शव नहीं मिला, तब प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार बसंत ने चाईछपरा के मछुवारों से जाल मांगकर चाईछपरा के सामने छाड़न में लगवाकर घेरवा दिया ताकि शव बहकर बिहार के मांझी में न चला जाए। शनिवार सुबह युवक का शव जाल में फंसा मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें