रसड़ा। बलिया रेलमार्ग स्थित संवरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह शाहगंज-छपरा पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ते समय एक वृद्ध महिला का हाथ फिसलने से ट्रैक पर गिर गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवरा गांव निवासी उर्मिला सिंह (65) पत्नी प्रभुनाथ सिंह सुबह संवरा से अपने मायके जाने के लिए स्टेशन पर पहुंची। इस बीच ट्रेन पर चढ़ते समय उनका हाथ छूट गया और गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से रसड़ा सीएचसी लाया। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद