फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime In Ballia: रात में रामलीला देखने गया था शिवम, सुबह खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

Fri, 30 Sep 2022 11:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया

सार

Crime In Ballia: नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव में धान के खेत में 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की गला घोंट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
खेत में मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।  नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा गांव में धान के खेत में 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की गला घोंट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा निवासी शिवम यादव रात में खाना खाने के बाद गांव में हो रही रामलीला देखने गया था। वापस घर नहीं आया। सुबह शिवम का शव धान के खेत में मिला। शौच करने गए लोगों ने शव देखने के बाद शोर मचाया। पुलिस को सूचना दी। शिवम तीन भाइयों में सबसे छोटा है। इसके पिता शैलेंद्र यादव बाहर रहते हैं। शिवम के दोनों बड़े भाई पिता के साथ रहते हैं। घर पर मां के साथ शिवम रहता था। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें