फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल पहले गायब दो भाइयों की हत्या में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के गजियापुर में वर्षों से गायब दो भाइयों के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उनके पट्टीदार के तीन भाइयों पर हत्या और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। 18 नवंबर 2019 को दोनों भाई घर से निकले थे, लेकिन उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों का आरोप है हत्या कर उनका शव गायब कर दिया गया।
विज्ञापन

गजियापुर निवासी रामबचन वर्मा की ओर से न्यायालय में गुहार लगाई गई थी कि उनके दो पुत्र अनिल व सुनील वर्मा 18 नवंबर 2019 को घर से शंकरपुर जाने के लिए निकले थे। वे वापस घर नहीं लौटे। बताया गया कि उनके पट्टीदार द्वारा जमीनी विवाद वर्षों से चला आ रहा है। बताया गया कि इस घटना के बाद पीड़ित पुलिस से भी करवाई की गुहार लगाई गई। कुछ कार्रवाई नहीं हुई। तब न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर बीते दिन पट्टीदारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। थानाध्यक्ष राजकपूर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें