फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीओ ने ब्लॉकों पर तैनात 12 कर्मियों का कार्यक्षेत्र बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला विकास अधिकारी राजित राम मित्र ने अलग-अलग ब्लॉकों पर तैनात वरिष्ठ व कनिष्ठ सहायकों का स्थानांतरण किया है। सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने स्थानांतरित कर्मियों के जून माह का वेतन नई तैनाती ब्लॉक से करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीडीओ ने हनुमानगंज ब्लॉक पर तैनात कनिष्ठ सहायक सुनीता सिंह का स्थानांतरण सोहांव व सोहांव में तैनात कनिष्ठ सहायक संगीता सिंह का स्थानांतरण हनुमानगंज ब्लॉक पर किया है। इसके अलावा रसड़ा ब्लॉक की कनिष्ठ सहायक नीलम ओझा का स्थानांतरण बेरुआरबारी, रसड़ा ब्लॉक की कनिष्ठ सहायक अनिता सिंह का स्थानांतरण रसड़ा, मनियर ब्लॉक पर तैनात वरिष्ठ सहायक आशुतोष कुमार मिश्र का स्थानांतरण बेरुआरबारी, बेरुआरबारी के वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार यादव का स्थानांतरण मनियर किया गया है। इसी तरह गड़वार ब्लॉक पर तैनात वरिष्ठ सहायक हेमंत कुमार यादव का स्थानांतरण पंदह व पंदह ब्लॉक पर तैनात वरिष्ठ सहायक ओमप्रकाश का स्थानांतरण गड़वार ब्लॉक पर किया गया है। बैरिया ब्लॉक की वरिष्ठ सहायक प्रेम कुमारी का स्थानांतरण हनुमानगंज व हनुमानगंज ब्लॉक पर तैनात वरिष्ठ सहायक राम नारायण का स्थानांतरण जिला विकास कार्यालय बलिया के लिए किया गया है। दुबहर ब्लॉक पर तैनात वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार का स्थानांतरण उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा कार्यालय बलिया एवं उपायुक्त श्रम रोजगार मनरेगा कार्यालय पर तैनात वरिष्ठ सहायक जकाउल्लाह खां का स्थानांतरण दुबहर ब्लॉक के लिए किया गया है।
पदोन्नति पाए सात एडीओ को ब्लॉकों पर की तैनाती
बलिया। सीडीओ के निर्देश पर जिला विकास अधिकारी ने पदोन्नति पाए सात सहायक विकास अधिकारियों को ब्लॉकों पर तैनाती दी है। इसमें परमेश्वर यादव को नवानगर ब्लॉक में तैनाती दी गई है। इसके अलावा अक्षय कुमार मौर्या को गड़वार, संजय सिंह को दुबहड़, विनोद कुमार तिवारी को रेवती, नन्दजी को बेरुआरबारी, गुलाब चन्द को बेलहरी, दयानन्द यादव को बैरिया ब्लॉक में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें