फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार को बचाने में पलट गया डीसीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
माल्दह। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के माल्दह चट्टी के समीम बुधवार की दोपहर गोरखपुर से बलिया डिटर्जेंट पाउडर लाद कर जा रही डीसीएम कार को बचाने में पटल गया। अचानक हुए हादसे में बीच सड़क पर ही वाहन पटलने से चट्टी पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में डीसीएम चालक बाल-बाल बच गया। उसे हल्की फुल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार बलिया निवासी चालक संजय यादव गोरखपुर गया था। वहां से वह डीसीएम नंबर यूपी 60एटी/5386 पर डिटर्जेंट पाउडर लादकर बलिया के लिए चला। जैसे ही वह माल्दह चट्टी पर पहुंचा सामने से अचानक एक कार आ गई। उसे बचाने के चक्कर में संजय डीसीएम पर नियंत्रण खो बैठा और वह बीच सड़क पर ही पलट गया। इससे चट्टी पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और सड़क पर बिखरे डिटर्जेंट पाउडर को एक जगह इकट्ठा कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने संबंधित व्यापारी को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें