फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बालिका की मौत के बाद हंगामा

Fri, 25 Aug 2017 12:02 AM IST
ballia
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बालिका की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : ballia
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में गुरुवार की दस वर्षीय बालिका की मौत के बाद परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि चिकित्सक की लापरवाही की वजह से बालिका की मौत हुई है, वहीं दूसरी ओर चिकित्सक ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था, लेकिन परिवार वाले किसी निजी चिकित्सक के पास पहुंच गए, जब वहां चिकित्सक ने जवाब दे दिया ता दोबारा यहां इमरजेंसी में लेकर आ गए। इसी बीच उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



रेवती थाना क्षेत्र के गोन्हिया छपरा निवासी वीर भुवन की दस वर्षीय पुत्री काजल की तबीयत खराब होने पर गुरुवार को परिवार वालों ने सोनबरसा सीएचसी पर इलाज कराया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इसके बाल बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिनेश कुमार ने जांच के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया और 108 नंबर पर फोन कर बुलाया।

इसी बीच परिवार वाले पीड़ित बालिका को लेकर निजी चिकित्सक के यहां चले गए, जहां चिकित्सक ने भी भर्ती लेने से मना कर दिया। इसके बाद दोबारा वह जिला चिकित्सालय पहुंच गए। जहां चिकित्सक ने जब देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। इस पर बालिका की मां मानती देवी ने चीख पुकार करते हुए चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर सीएमएस एसपी राय पहुंचे तथा परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार का कहना है कि बालिका यहां बेहोशी की हालत में आई थी, जिसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर    दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें