फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेमी संग आपत्तिजनक हाल में मिली बहू, प्यार में अड़चन बनी सास को जान से मारने की कोशिश; युवक अरेस्ट

Sat, 03 May 2025 12:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

माैके पर माैजूद भीड़ ने महिला के पति को भी बुला लिया। आरोपी प्रेमी को पुलिस पकड़कर अपने साथ लेते गई। वहीं, बहू अपने सामान बांध मायके चली गई। सास का आरोप है कि दोनों ने उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के सिकंदरपुर थाना के एक गांव की निवासी महिला ने अपने बहू पर सहकर्मी कर्मचारी के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसने बहू को सहकर्मी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी बहू क्षेत्र के एक अस्पताल में संविदा पर स्टाफ नर्स है। उसका अवैध संबंध एक स्वास्थ्यकर्मी से है। 28 अप्रैल को बेटे के साथ गांव में आयोजित एक शादी समारोह में वह गई थी। घर पर कोई नहीं था, केवल बहू थी। 

उपरोक्त कर्मचारी बहू से मिलने घर आया, इसी बीच मैं घर पहुंची तो दोनों लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इस पर दोनों ने मुझे जान से मारने के लिए मेरा गला दबाने लगे। शोर पर आसपास के लोग आ गए। किसी तरह वह बची। इसकी जानकारी उसने अपने बेटे को दी।
विज्ञापन


इसपर उसके बेटे ने घर आकर डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। स्वास्थ्यकर्मी को पकड़ कर पुलिस ले गई। उसी रात बहू घर में रखा गहना व रुपया लेकर चली गई। इस बाबत थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि चुनाव डयूटी में मनियर हूं, थाना पर जाने के बाद कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें