बलिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर योद्धाओं के अंदर अपने गीत व कविता से ऊर्जा भरने वाले स्व. जगदीश ओझा सुंदर की प्रतिमा को खंडित करने का मामला सामने आया है। यह प्रतिमा नगर क्षेत्र के शहीद पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा के ठीक पीछे स्थित है। युवा समाजसेवी सागर सिंह राहुल को जब इसकी सूचना मिली तो वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि प्रतिमा को खंडित कर दिशा ही बदल दी गई है। साथ ही नीचे से प्रतिमा का खंडित भाग मिला। सागर सिंह राहुल ने कहा कि 24 घंटे के अंदर अगर प्रतिमा को ठीक नहीं कराया गया तो मेरे द्वारा चंदा मांग कर इस प्रतिमा को बचाने का कार्य किया जाएगा। संवाद