फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सहकारी समितियों से डीएपी नहीं, निजी दुकानों पर बिक रही महंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। रबी फसलों की बोआई का सीजन शुरू होते ही किसानों की चिंता बढ़ गई है। जिले की अधिकांश सहकारी समितियों पर खाद नहीं है। डीएपी, पोटाश और दलहनी फसलों के बीज की अनुपलब्धता से किसान बोआई की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

पंदह ब्लॉक की नौ सहकारी समितियों में से किसी पर भी अब तक डीएपी नहीं पहुंची है। मजबूरन किसान निजी दुकानों से महंगे दामों पर डीएपी खरीदने के लिए विवश हैं। पकड़ी सहकारी समिति पर पहुंचे पहराजपुर के किसान सत्यदेव चौधरी ने बताया कि सरकारी रेट 1350 प्रति बोरी है, जबकि निजी दुकानों पर डीएपी 1600 रुपये में बिक रही है। महंगे दाम पर खरीदने के बावजूद डर रहता है कि असली है या नकली। किसानों का कहना है कि वे पिछले दस दिनों से समितियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कहीं भी डीएपी नहीं मिल रही। एकइल साधन सहकारी समिति के सचिव रामायण यादव ने बताया कि डीएपी रैक अभी जनपद में नहीं पहुंचा है लेकिन अगले सप्ताह तक समिति पर डीएपी उपलब्ध हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें