फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: हर्ष फायरिंग में नर्तकी को गोली लगी, भाजपा नेता के यहां था कार्यक्रम, एक हिरासत में  

Tue, 07 Jun 2022 06:35 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में बैरिया क्षेत्र के करमानपुर गांव में तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी को गोली लग गई। चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर किया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया में बैरिया क्षेत्र के करमानपुर गांव में एक भाजपा नेता के यहां तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी को गोली लग गई। हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर किया। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा नेता के यहां सोमवार की रात तिलकोत्सव का आयोजन सामान्य तरीके से चल रहा था। रात करीब दस बजे गांव के एक पूर्व प्रधान और दो लोग नाच पार्टी लेकर आ गए और कहा कि नृत्य भी होगा। यह व्यवस्था हम लोगों की तरफ से है। भाजपा नेता ने मना किया लेकिन वे लोग नहीं माने और नृत्य शुरू करा दिया।

इसी दौरान रात करीब एक बजे स्टेज पर नाच रही नर्तकी रागिनी (30) को पीठ के नीचे गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। परिजन व स्थानीय लोग आनन-फानन में नर्तकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए।
विज्ञापन


वहां प्राथमिक उपचार के बाद रागिनी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने  वाराणसी रेफर कर दिया। नर्तकी हरदोई की रहने वाली है। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम में असावधानी से चली गोली नर्तकी को लगी है।

उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। एक भाजपा नेता के पुत्र को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिस असलहे से गोली चली है, उसे बरामद कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें