फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ग्राम विकास अधिकारियों पर हुई अनुशासनिक कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला विकास अधिकारी ने सोमवार को प्रशासक के कार्यकाल में अनियमितता बरतने वाले तीन ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। इन सचिवों के खिलाफ पूर्व में ही रिकवरी नोटिस जारी हो चुकी है और अनुशासनिक कार्रवाई चल रही थी। इसके तहत तीनों कर्मचारियों को अलग-अलग समय के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने व वर्ष 22-23 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि वर्तमान में सीयर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार ग्राम पंचायतों के चुनाव के पूर्व प्रशासक के कार्यकाल में पंदह ब्लॉक पूर गांव में तैनात थे। जांच के दौरान इनके कार्यकाल में कुल 1375192 रुपए के अनियमितता की पुष्टि हुई जिसमें आधा इनसे रिकवरी होनी है। इनके खिलाफ डीडीओ ने पांच वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने व वर्ष 22-23 के लिए प्रतिकूल प्रविष्टि की कार्रवाई की। इसी तरह प्रशासक के कार्यकाल में सोहांव ब्लॉक के भरौली में तैनात सचिव नवीन कुमार के कार्यकाल में कुल 27881 रुपये की अनियमिता की पुष्टि हुई थी। सचिव से 50 फीसदी रिकवरी होनी है, रिकवरी नोटिस जारी हो चुकी है। अनशासनिक कार्रवाई के लिए इनके दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने व वर्ष 22-23 में प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज करने का आदेश डीडीओ ने दिया। इसके अलावा गड़वार ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव प्रशासक कार्यकाल में बैरिया ब्लॉक के चाईछपरा गांव में तैनात थे। इनके कार्यकाल में 11700 रुपए की अनियमितता पुष्टि हुई और इसके 50 फीसदी रिकवरी की होनी है। डीडीओ ने दो वार्षिक वेतन वृद्धि रोकने और वर्ष 22-23 में प्रतिकूल प्रविष्टि दिया है। जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने बताया कि इन तीनों कर्मियों से रिकवरी की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें