सहतवार कसबा के दक्षिण टोला मोहल्ले में सवर्णों द्वारा दलितों को पिटने का मामला प्रकाश में आया है। उस पर पुलिस ने भी उनका मेडिकल कराने के पर पीडि़तों को ही पीटा।
इस घटना के विरोध में पीडि़त परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस मामले में न्याय के लिए उन्होंने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई।
सहतवार कसबा के दक्षिण टोला निवासी उमाशंकर रावत ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए पत्र में बताया है कि वे दलित हैं। बीते 26 अक्तूबर की रात में करीब दस बजे वे पूजा चढ़ाकर खाना खा रहे थे।
इसी दौरान सवर्ण जाति के लोगों ने उनपर हमला बोल दिया। उन्होंने मारने-पीटने के साथ मुर्गा-दारू के लिए पैसे मांगे। उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसा और दारूउन्हें नहीं मिला तो तुम लोगों को इसी तरह से पीटा जाएगा। इस दौरान घर की लड़कियों से भी दुर्व्यवहार किया गया।
इतना ही नहीं जब वे मामले की शिकायत करने पुलिस के पास गए तो पुलिस ने मेडिकल कराने के नाम पर उनकी पिटाई की। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। इस दौरान दिलीप कुमार, सूरज रावत, संजीत रावत सहित कई लोगों ने धरना दिया।