श्री राम कथा आयोजन समिति माल्देपुर बलिया के तत्वावधान में आयोजित श्री रामकथा की भव्य कलश यात्रा शुक्रवार की शाम बापू भवन टाउन हाल से निकाली गई।
जो शिवरापुर गंगा घाट पहुंची, जहां गंगा जल भरने के बाद नगर का भ्रमण करते हुए कथा स्थल नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर पहुंची। इस दौरान हजारों महिला एवं बालिकाओं ने सिर पर कलश लिए हुए शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया।
कलश यात्रा में प्रभु श्री राम, माता जानकी तथा भैया लक्ष्मण की झांकी आकर्षक का केंद्र रही। इसके अलावा नागाजी विद्या मंदिर की बालकों द्वारा बैंडबाजा ने कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई।
इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वक्ता पूज्य श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज, जय प्रकाश नारायण सिंह, राघवेंद्र सिंह, सरोज पांडेय, डा. राजेंद्र पांडेय, गणेश पांडेय, उपेंद्र नाथ पाठक, रामसूरत सिंह, अरूण मणि पांडेय, सुनील पांडेय, श्रीनिवास द्विवेदी, गणेश प्रसाद, शिवम मिश्र, देवेंद्र सिंह, अंबरिश ओझा आदि मौजूद रहे।