फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित बस्ती का रास्ता रोकने के विरोध में धरना

Mon, 16 Mar 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज ब्लाक क्षेत्र के वायना हैदर चक दलित बस्ती का रास्ता रोकने का आरोप लगाते हुए बस्ती के लोगों ने धरना -प्रदर्शनशुरू कर दिया है। कलेक्ट्रेट परिसर में आवाज उठाते हुए बस्ती के लोगों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक धरना चलता रहेगा। उनके समर्थन में भाकपा, माकपा के नेता भी उतर आए हैं।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए भाकपा के नेता लक्ष्मण यादव ने कहा कि दलितों का रास्ता रोकना तथा उत्पीड़न बड़ी घटना है। उन्होंने शासन-प्रशासन से अविलंब रास्ता खुलवाने की मांग की।

सीपीएम नेता व अधिवक्ता रामकृष्ण यादव ने कहा कि संघर्ष का रास्ता ही मुक्ति का रास्ता है। अगर रास्ते को तत्काल नहीं खोला गया तो संघर्ष तेज किया जाएगा।

अरविंद गोंडवाना ने कहा कि प्रदेश सरकार में दलितों का उत्पीड़न चरम पर है। वायना गांव के दलित बस्ती का रास्ता रोके जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने गत दिनों जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अवगत कराया और समस्या के निस्तारण कराने की मांग की थी। अब तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे मजबूर दलित बस्ती के लोगों को धरना आरंभ करना पड़ा। इस मौके पर तेज नारायण, दयानंद राम, राजेश राम, विमलेश, मुन्ना, छोटेलाल, बब्बन राम आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें