फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ददरी मेले पर होनी थी बात, बोर्ड बैठक में नहीं पहुंचे ईओ, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेले के आयोजन व अन्य समस्याओं को लेकर रविवार को नगर पालिका परिषद बलिया के सभागार में आयोजित आपातकालीन बोर्ड की बैठक में ईओ नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

इससे ददरी मेले के आयोजन को लेकर हाने वाली वार्ता नहीं हो सकी। चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए विभागीय कार्रवाई व वेतन रोकने की चेतावनी दी। ईओ से दो दिन के अंदर जवाब मांगा है। सभासदों ने नाराजगी जताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया।
चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने शनिवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की आपातकालीन बैठक रविवार को बुलाई थी। इसकी सूचना सभी सभासद संग बोर्ड के सचिव व कर्मचारियों को दी गई।
विज्ञापन

निर्धारित समय पर रविवार की दोपहर एक बजे अध्यक्ष, सभासद व कर्मचारी कार्यालय के भवन में पहुंच गए। ईओ के आने का इंतजार किया गया। कई बार अध्यक्ष समेत कर्मचारियों ने फोन किया तो पता चला कि तबीयत खराब है। इस पर बोर्ड के सदस्यों ने ईओ के इस कृत्य पर निंदा प्रस्ताव पारित किया।
चेयरमैन संत कुमार उर्फ मिठाई लाल ने बताया कि 26 अक्तूबर को बोर्ड की बैठक होने की सूचना 25 अक्तूबर को पत्र के माध्यम से दी गई थी। बोर्ड के समस्त सदस्य व अध्यक्ष तय समय पर नगर पालिका परिषद के भवन में उपस्थित रहे, परंतु बैठक में ईओ उपस्थित नहीं हुए।
बोर्ड का मानना है कि वे अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीन हैं। अपने कक्ष में उपस्थित नहीं रहते है, जिससे आम जनता परेशान होती है। ऐसे में उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए दो दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए वेतन तत्काल प्रभाव से रोकने की भी प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन

वाट्सएप पर उन्होंने बैठक की सूचना का अवलोकन भी किया था। इस मौके पर सभासद अनन्या यादव, प्रेरक गुप्ता, यशवंत सिंह, अमित दुबे, सुरेश यादव, अशोक सिंह, धर्म भारती, संगीता देवी, गीता देवी, बबीता, शबनम निसार, पम्मी सिंह आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें