ददरी मेला के मीना बाजार में श्रृंगार के सामानों की खरीदारी करती महिलाएं।संवाद
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला अब अपनी लय में दिखने लगा है। बृहस्पतिवार को लोगों ने परिवार संग मेले का आनंद उठाया। इसके कारण देर रात तक मेले में चहल-पहल रही।
ददरी मेला में महिलाएं शृंगार व घरेलू सामान की खरीदारी जमकर की गई। गर्म कपड़ों की दुकानों पर लोगों ने शाॅल, कंबल, चादर आदि की खरीदारी की। बच्चों की संख्या मेले में अपेक्षाकृत अधिक दिखी जिससे वहां मस्ती का आलम अधिक रहा। मेले में गृहस्थी के सामानों की खूब बिक्री हुई। लोगों ने कपड़ों की भी खरीदारी मेले में की। ददरी मेले में साफ-सफाई भगवान भरोसे है। नगर पालिका परिषद की लापरवाही के चलते मेले में गंदगी फैली है। मेले में खादी के कपड़े भी लोगों को खूब लुभा रहे हैं। खादी की प्रदर्शनी में खादी के वस्त्र के साथ ही चार, मुरब्बा समेत च्यवनप्राश आदि की भी खूब बिक्री हुई।