फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ददरी मेला में भूमि का दोगुना मूल्य वसूलने के विरोध में बंद की दुकानें, मायूस होकर लौटे लोग

Wed, 27 Nov 2024 04:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

ददरी मेला में दुकानों के लिए आवंटित भूमि का दोगुना मूल्य वसूलने के विरोध में बुधवार को दुकानें बंद रहीं। इस दौरान मेला में आए लोगों को मायूस लौटना पड़ा। 
विज्ञापन
ददरी मेले में बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ददरी मेला में दुकानों के लिए आवंटित भूमि का मूल्य पिछले साल से दोगुना वसूलने के विरोध में बुधवार को दुकानदारों ने दुकानों का पर्दा गिराकर विरोध किया, जिससे मेला में सन्नाटा पसर गया और मेला में आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा। मेला में आए दुकानदारों ने आरोप लगाया कि नपा प्रशासन दुकानदारों से जबरन वसूली करा रहा है।  

विज्ञापन


यह है मामला
ददरी मेला में आए दुकानदार जाफर अहमद ने कहा कि पिछले साल नगर पालिका द्वारा मेला में प्रति लठ्ठा छह हजार रुपये का रेट लिया गया। जबकि इस वर्ष प्रति लठ्ठा 12 से 18 हजार रुपये का रेट लिया जा रहा है, जो दो से तीन गुना है। आरोप लगाया कि पहले नगर पालिका द्वारा फ्रंट व लंबाई और चौड़ाई नापी जाती थी, लेकिन इस बार दुकान के अंदर भी नापी की जा रही है। इतना ही नहीं पहले दुकान की बिजली नपा द्वारा फ्री दी जाती थी। इस बार उसके लिए कर वसूला जा रहा है तथा रात में 12 बजे बिजली काट दी जा रही है। 

दुकानदार गणेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि नगर पालिका और जिला प्रशासन बाहर से आए दुकानदारों से जमीन का मनमाना दर वसूल रही है। पहले स्थान के मुताबिक जमीन का रेट तय होता था, लेकिन इस बार मनमाना रेट लिया जा रहा है। पहले जमीन का पैसा लठ्ठा के हिसाब से लिया जाता था, अब चौहदी के हिसाब से हो रही वसूली के विरोध में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद की है। 
विज्ञापन


उधर, नगर पालिका के ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि दुकानदारों की समस्या का समाधान कर दिया गया है। जैसे पूर्व की भांति भूमि का आवंटन किया गया है। उसी आधार पर उसका शुल्क भी वसूला जा रहा है।   
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें