फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददरी मेला : 153 घोड़े और 16 अन्य पशु पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेले का नंदीग्राम सज-धजकर तैयार है और बिहार के घोड़ा व्यापारियों के पहुंचने से मेले में रौनक भी बढ़ने लगी है।हालांकि, पशु व्यापारियों के लिए पेयजल और प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मेले में अब तक 153 घोड़े और 16 अन्य पशु पहुंच चुके हैं। दूसरी ओर, मीना बाजार में दुकान आवंटन की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। शनिवार तक 754 दुकानदारों को जमीन आवंटित की जा चुकी है, जिससे नगर पालिका को 94.60 लाख रुपये की आय हुई है।
विज्ञापन

नंदी ग्राम में फिलहाल बिहार के घोड़ा व्यापारी पहुंच चुके हैं। बिहार के बयासी निवासी घोड़ा व्यापारी देवानंद यादव ने बताया कि पशुओं के लिए पानी और प्रकाश की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी हो रही है। नगर पालिका के कर्मचारियों से भी आग्रह किया गया है। उनका कहना है कि मेले में प्रवेश के समय शुल्क तो लिया जा रहा है, लेकिन उसके अनुरूप सुविधाओं का ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
पशु व्यापारी राम बदन ने भी प्रकाश और पानी की व्यवस्था को अपर्याप्त बताया। नंदी ग्राम में भूसा 16 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रहा है। पशु व्यापारियों का कहना है कि भूसे की कीमत काफी अधिक है। चेयरमैन संत कुमार ने बताया कि मीना बाजार में नगर पालिका परिषद ने इस वर्ष 1136 दुकानों के आवंटन का लक्ष्य रखा है। इसके सापेक्ष शनिवार तक 754 दुकानदारों को जमीन आवंटित की जा चुकी है।
विज्ञापन

इससे नगर पालिका को कुल 94 लाख 60 हजार रुपये की आय हुई है। नगर पालिका ने 12 से 14 नवंबर तक नंदी ग्राम पशु मेला परिसर में चार अलग-अलग काउंटर बनाए थे। आंकड़ों के मुताबिक, 12 नवंबर को 312, 13 नवंबर को 286 और 14 नवंबर को 156 दुकानों का आवंटन किया गया। इन तीन दिनों में क्रमशः 40 लाख पांच हजार, 37 लाख 71 हजार और 16 लाख 84 हजार रुपये की आय हुई। चेयरमैन ने बताया कि नंदी ग्राम में 14 नवंबर तक पशु व्यापारियों से कुल 79,700 रुपये शुल्क की वसूली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें