फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नान घाट पर लगेगा वाच टावर, महिलाओं के लिए मोबाइल चेंजिंग रूम का प्रबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ददरी मेला के मुख्य पर्व (कार्तिक पूर्णिमा) 11/12 नवंबर को स्नानार्थियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के आदेश के बाद नगर पालिका प्रशासन व पीडब्लूडी कच्चे रास्ते को ठीक कराने के साथ ही आवश्यकता अनुसार रास्तों का चौड़ीकरण व बैरिकेडिंग की कार्रवाई में जुट गए हैं। अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि स्नान घाटों पर भी बैरिकेडिंग करने तथा जहां पानी की गहराई की आशंका हो वहां पर जाली आदि लगाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में स्नान घाट पर पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, जनरेटर आदि की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा मुख्य स्नान घाट पर जल पुलिस की पेट्रोलिंग, नाविक व मोटर लांच किए जाने की योजना है। घाटों पर महिलाओं के कपड़ा बदलने के लिए जगह-जगह पर्याप्त मात्रा में टेंट लगाने व स्नान घाट पर वाच टावर लगाया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल चेंजिंग रूम का भी प्रबंध किया जाएगा। मुख्य स्नान पर्व पर अतिरिक्त बसों के चलाए जाने तथा गाड़ियों की पार्किंग आदि के पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा पहले दिए जा चुके हैं। अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मेला में आवश्यकता के अनुसार हैंडपंपों की स्थापना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें