फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकानदारों ने दी छूट, मेले में मची रही लूट

Tue, 15 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भृगु की तपोस्थली पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेले के अंतिम समय में सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को मेले में अप्रत्याशित भीड़ देखने को मिली। साथ ही जमकर खरीदारी भी हुई। पूरे दिन मेला परिसर में मेलार्थियों की भीड़ रेंगती नजर आई। दूकानदार भी सामान की खरीदारी के लिए एक पर एक फ्री का ऑफर दिए।
विज्ञापन



मेले के अंतिम समय में हर रोज हजारों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से शाम तक मेले में तिल रखने की जगह तक नहीं मिल रही है। ग्रामीण इलाकों से आए मेलार्थी खूब खरीदारी कर रहे हैं। मेले में वैसे तो प्रत्येक आइटमों की बिक्री हो रही है पर सर्वाधिक बिक्री घरेलू उपयोग के सामानों की बिक्री अधिक हो रही है।


मेले में पहुंचने वाला युवा वर्ग चरखी, ब्रेक, डांस, झूला, सर्कस, जादू आदि की ओर ज्यादा आकर्षिक हो रहे हैं। मेले में लगी खादी प्रदर्शनी में भी खूब लोग जुट रहे हैं और खादी के वस्त्रों सहित अन्य सामान की खरीदारी कर रहे हैं। नर्सरी में भी मेलार्थी ठीकठाक संख्या में पहुंच रही है तथा आम-अमरूद, सागौन, शीशम सहित रंग बिरंगे फूलों की खरीदारी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें