माझी घाट पर आज भी अंग्रेजों के जमाने की बनी रेल पुलिया से गुजरती ट्रेन।संवाद
- फोटो : baramula news
बैरिया। होली में सिर्फ छह दिन शेष हैं। महानगरों में रोजी रोटी की तलाश में रहने वाले लोगों को घर पहुंचने के लिए रेलवे द्वारा चलाई गई स्पेशल ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। दिल्ली, मुबई, सूरत सहित अन्य महानगरों की बलिया रूट पर चलने वाली नियमित ट्रेनों में तो दो महीने पहले ही वेटिंग है।
अमृतसर से एक मार्च को चलकर दिल्ली होते हुए छपरा आने वाली डाउन 04652 एएसआर- दिल्ली छपरा -जयनगर स्पेशल ट्रेन में बुधवार को एसी थर्ड श्रेणी में 59 सीट खाली दिख रहा है। इसके अलावा 01025 डाउन दादर- बलिया स्पेशल नो रूम दिख रहा है। वही, सियालदह से बलिया आने वाली 131051 डाउन सियालदह- बलिया एक्सप्रेस में 26 फरवरी को सिर्फ 14 सीट ही खाली दिख रहा है। छपरा- बलिया-वाराणसी रूट से महानगरों से स्पेशल ट्रेनों की संख्या इस बार ना के बराबर है। जो है उसमें भी टिकट मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में परदेसियों का घर आना काफी कठिन लग रहा है। सड़क के रास्ते घर आने वाले लोगों से एसी बस वाले दो से तीन गुना किराया होली के अवसर पर वसूल रहे हैं। होली में कम संख्या में स्पेशल ट्रेनों को चलने से यात्रियों में काफी आक्रोश है।
इस बाबत वाणिज्य अधीक्षक सुरेमनपुर पंकज कुमार सिंह ने बताया इस मामले में मैं कुछ नहीं कह सकता यह सही बात है की होली के अवसर पर सभी ट्रेनों में सीटों की सीट फुल है।