फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ट्रक की टक्कर लगने से साइकिल सवार की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के शुक्ल छपरा के पास सोमवार देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार काशीनाथ केशरी की मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गायघाट निवासी काशीनाथ केशरी (59) रामगढ़ गंगा घाट पर प्रसाद बेचते थे। सोमवार शाम वह साइकिल से अपने घर लौट रहे थे। पुत्र धनजी केशरी ने बताया कि इसी दौरान शुक्ल छपरा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। इसमें काशीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
मृतक के पुत्र धनजी केशरी ने हल्दी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। ट्रक चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें