फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। बलिया-बांसडीह मार्ग स्थित बांसडीह रोड पेट्रोल पम्प के पास मंगलवार की देर शाम बाइक की जद में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के हरिपुर निवासी लक्ष्मण ठाकुर (55) अपने परिवार के जीवन यापन के लिए मुख्यालय स्थित जलालपुर में सैलून की दुकान चलाता था। मंगलवार की दुकान बंद कर साइकिल से घर आ रहा था। इसी बीच बलिया बांसडीह मार्ग स्थित बांसडीहरोड पेट्रोल पंप के समीप बाइक की जद में आ गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। हालत गम्भीर देख मऊ के लिए रेफर कर दिया। मऊ कुछ देर इलाज के बाद लक्ष्मण ठाकुर की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। मृतक के दो पुत्र, दो पुत्री हैं। पत्नी संगीता देवी का रोते रोते बुरा हाल है। गांव की महिलाएं ढांढस बंधाने में जुटी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें