फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकल सिंबल मिलते ही खुशी में झूमे अखिलेश समर्थक

Mon, 16 Jan 2017 08:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
- फोटो : SELF
विज्ञापन
गत एक पखवाड़ से चुनाव चिंह को लेकर सपा में मचे घमासान पर सोमवार को उस समय विराम लग गया जब चुनाव आयोग ने सायकल सिंबल अखिलेश गुट मान लिया। चुनाव आयोग के इस घोषण के बाद जिले में एक तरफ अखिलश गुट में खुशी की लहर रही। वहीं दूसरी तरफ मुलायम खेमे में मायूसी रही।
विज्ञापन



आलम यह रहा कि सायकल सिंबल मिलने के बाद जिले के विभिन्न विधानसभाओं के अखिलेश समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी का इजहार किया। सिकंदरपुर, बेल्थरारोड, बैरिया, फेफना, बांसडीह में समर्थकों ने आतिशबाजी भी की। पूर्व जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव का कहना है कि साइकल का सिंबल मिलना तय था।


चुनाव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। पार्टी पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। इसमें किसी प्रकार का समझौता नहीं होने वाला है। सपा नेता राणा कुणाल सिंह का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने काम की बदौलत लोगों के दिल में जगह बनाई थी, उसी का नतीजा है कि चुनाव आयोग ने भी उनके साइकल सिंबल पर मुहर लगाई। सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने सिंबल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिए जाने पर बधाई दी तथा कहा कि नेताजी के नेतृत्व में चुनाव लडे़ेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें