फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime : शातिरों ने बैंक से निकाल लिए थे रुपये, 14 माह बाद हुए कुछ ऐसा; महिला ने पुलिस से कहा- थैंक्स

Wed, 19 Feb 2025 06:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में साइबर थाना पुलिस ने 14 माह बाद पीड़िता का पैसा वापस करवाया है। महिला भी काफी खुशी थी। उसने हेल्पलाईन नंबर 1930 में अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
Cyber crime - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Cyber Crime in UP : बलिया के साइबर थाना पुलिस द्वारा दो माह पूर्व विनिता सिंह के खाते से धोखाधड़ी तरीके से निकाले गए 83000 रुपये को 14 माह बाद वापस कराया। खाताधारक को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होने साइबर पुलिस टीम व जिला पुलिस को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन


दोकटी थाना के धतुरी टोला गांव निवासी सुधीर सिंह की पत्नी विनिता सिंह ने दिसबंर 2023 को साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना साइबर क्राइम कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई की।

मेरे पति के सेंट्रल बैंक खाते से 11 दिसंबर को क्रमश 50000 रुपये व 33000 रुपये कुल 83000 रुपये फर्जी तरीके से अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखा देकर स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल के निर्देशन में थाना साइबर क्राइम द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप बुधवार को शिकायतकर्ता विनिता सिंह के खाते में धोखाधड़ी की संपूर्ण धनराशि कुल 83000 रुपये वापस कराया गया।

उन्होंने टीम को बेहतरीन काम पर धन्यवाद ज्ञापित किया। साइबर थाना प्रभारी अंशुमान यदुवंशी ने बताया कि साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नबंर 1930 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराए उसके बाद थाने पर शिकायत दे। निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि फोन पर अनजान को ओटीपी न दे, लालच में गाढ़ी कमाई ठग खाली कर लेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें