बैरिया। थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में शुक्रवार की देर रात रास्ते के विवाद को लेकर दो भाइयों के परिवारों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को आसपास के लोगों ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां एक महिला की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बैरिया थाना क्षेत्र के रामशंकर यादव व शिवशंकर यादव के परिवार में रास्ते के विवाद में शुक्रवार की देरशाम मारपीट हो गई। एक ही पक्ष के सुभाष यादव (32), उनकी पत्नी सुनीता यादव (25), उनकी माता गायत्री देवी (50), सुभाष यादव के पिता शिवशंकर यादव (55) व सोनी देवी (27) पत्नी अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। एसएचओ राजीव कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों भाइयों के परिवार में विवाद हो गया। इस मामले में सुभाष यादव के तहरीर पर रामाशंकर यादव, दीपक व संदीप यादव के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई है।