फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
नवानगर। किसान मोर्चा के कार्यकर्ता शनिवार को मनियर मार्ग पर स्थित गांधी आश्रम के समीप से मार्च निकालकर तहसील सिकंदरपुर में पहुंचे। किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर को सौंपा। मांग की कि लाए गए तीनों कृषि कानून असंवैधानिक हैं। केंद्र सरकार को कृषि मंडी के बारे में कानून बनाने का अधिकार नहीं है। यह कानून अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कृषि कानून को खत्म करने और एमएसपी पर कानूनी गारंटी की मांग की। अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के श्रीराम चौधरी, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा शिवनारायण यादव, किसान फोर्स के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह, अजीत राय, नियाज अहमद, भागवत बिंद, बसंत कुमार सिंह, महातम यादव, राजेंद्र कुमार यादव, सुरेश यादव, शिव कुमार, निर्भय यादव आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें