फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का हत्या कर फेंका शव मिला, शराब पीने के दौरान हुए विवाद में की गई थी हत्या

Tue, 04 Aug 2020 06:26 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
नवजात का शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शुक्रवार से लापता बलिया जिले के बैरिया स्थित पूर्वांचल बैंक के ग्राहक सेवा केेंद्र के संचालक और रेवती क्षेत्र के गोपालनगर निवासी दिलीप यादव का हत्या कर फेंका शव सोमवार की रात सोनबरसा-इब्राहिमाबाद मार्ग स्थित भागड़ नाले के कुंड में मिला। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, शराब पीने के दौरान मामूली विवाद में यह वारदात की गई थी।

विज्ञापन


एसएचओ संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ग्राहक सेवा केंद्र पर संचालक दिलीप के साथ शुक्रवार को रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर निवासी जयप्रकाश यादव, बैरिया थाना क्षेत्र के मठ जोगिंदर गिरी निवासी प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ राजा सिंह काफी देर तक बैठे थे।

 केंद्र बंद होने पर तीनों शाम पांच बजे बैरिया स्थित जयप्रकाश यादव के किराए के मकान में गए, जहां तीनों ने पकौड़ी खाने के साथ शराब पी। इसी बीच किसी बात को लेकर दिलीप और जयप्रकाश के बीच कहासुनी हो गई। दिलीप ने जयप्रकाश को गाली दी और उठकर जाने लगा। तब तक जयप्रकाश ने डंडे से दिलीप के सिर पर वार कर दिया। इससे वह गिर गया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रेम प्रकाश ने दिलीप का पैर पकड़ा और जयप्रकाश ने गला दबा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। रात होने पर दोनों दिलीप का शव बोरी में भर दिया और दूसरी बोरी में दिलीप के लैपटॉप और हेलमेट को रखकर उसी की बाइक से लालगंज-भगवानपुर रास्ते होते हुए सोनबरसा इब्राहिमाबाद मार्ग पर स्थित भागड़ नाले में फेंक दिया। बाइक को धतूरी टोला स्थित एक खेत में छोड़कर दोनों भाग गए।  

पूर्वांचल बैंक ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालक के लापता होने के मामले का बैरिया पुलिस ले वर्क आउट कर दिया है। शराब पीने के दौरान मामूली विवाद में दिलीप की हत्या हुई थी। दोनों आरोपी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, बैरिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें