फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतगणना में वर्तमान प्रधान 26 मतों से विजयी

Sun, 31 May 2015 11:15 PM IST
संवाददाता बैरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रांगण में शनिवार को प्रधान पद के लिए पुनर्मतगणना का काम देर रात तक चला। मतगणना में वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान को 26 मतों से शिकस्त दी। वर्तमान प्रधान की जीत की खबर सुनकर उसके खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि विपक्ष में मायूसी देखी गई।
विज्ञापन


भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैरिया एसडीएम सुशील प्रताप सिंह ने न्यायालय के प्रांगण में शनिवार की सुबह आठ बजे से प्रधान पद के लिए पुनर्मतगणना शुरू कराया। एसडीएम रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मतगणना समाप्त होने तक वहीं रहे। वहीं दोनों खेमों में परिणाम को लेकर पूरे दिन गहमागहमी की स्थिति बनी रही। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुनर्मतगणना का परिणाम आया। वर्तमान प्रधान विनोद सिंह 26 मतों से विजयी रहे। उनको  1166 मत मिले, जबकि पूर्व प्रधान गौरी शंकर प्रसाद को 1140 ।

वर्तमान प्रधान ने 26 मतों से जीत हासिल कर प्रधान पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा। इस बार वर्तमान प्रधान को मिले मत पिछली बार से चार ज्यादा थे। चुनाव जीतने के बाद ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने कहा कि जनता भगवान के समान है। शुरू से ही मतगणना में कोई कमी नहीं थी। अनावश्यक रूप से कोर्ट का सहारा लेकर मुझे परेशान किया जा रहा था। न्यायालय के आदेश पर हुए पुनर्मतगणना से सच सामने आ गया है। इस मौके पर सीओ बैरिया सुरेशचंद्र रावत, खंड विकास अधिकारी बैरिया, तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार शशिकांत मणि, रजिस्ट्रार कानूनगो तुफानी राम, थानाध्यक्ष बैरिया संजय सिंह सहित, रेतवी, हल्दी और दोकटी के थानाध्यक्ष के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें