भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ के जिला कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को आयोजित की गई। जिसमें प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शीला गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी महिला सदस्यों की भी है। आगामी विधान सभा चुनाव में हम पूरी तैयारी के साथ विपक्षी दलों का सामना करेंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती गुप्ता ने कहा कि महासंपर्क अभियान में महिलाएं घर-घर जाकर आनलाइन सदस्य बनें लोगों से संपर्क कर उन्हें सम्मानित करते हुए पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। इसी क्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को कार्यकर्ता सभाओं के माध्यम से जनता को अवगत कराएं। कहा कि मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में एक भी घोटाला व भ्रष्टाचार प्रकाश में नहीं आया।
यह केंद्र सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। देश मोदी के कुशल व सशक्त नेतृत्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। किसान, व्यापारी, महिलाएं, छात्र तथा आम लोगों के लिए मोदी की सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने महासंपर्क अभियान में कार्यकर्ताआें से सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुनिता श्रीवास्तव, रामा तिवारी, रीता वर्मा, गीमा चौहान, लक्ष्मी वर्मा, लक्ष्मी वर्मा, श्रीमती कृष्णा पांडेय, मनोरमा गुप्ता, बिंदू मिश्रा, लक्ष्मी यादव, शांति दूबे, शोभा सिंह, शकुंतला ठाकुर आदि मौजूद रहे। संचालन श्रीमती कमलेश पांडेय ने किया।