फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शट डाउन के बाद भी उतरा करंट, मजदूर झुलसा

Sat, 17 Jun 2017 11:59 PM IST
ballia
विज्ञापन
बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बैरिया कस्बा स्थित कोल्ड स्टोरेज पर शट डाउन लेकर ट्रांसफार्मर पर कनेक्शन जोड़ने के लिए चढ़ा 30 वर्षीय दैनिक मजदूर अचानक करेंट लगने से नीचे आ गिरा। झुलसे युवक को आसपास के लोगों ने आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया, जहां स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।  
विज्ञापन



कस्बा स्थित कोल्ड स्टोरेज पर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। उक्त ट्रांसफार्मर पर शनिवार को विद्युत उप केंद्र बैरिया पर दैनिक मजदूरी पर काम करने वाला जयप्रकाश पुत्र बुधन यादव शट डाउन लेकर कनेक्शन जोड़ रहा था। इस बीच बिजली का संचालन शुरू हो गया।

करेंट लगने से जय प्रकाश नीचे आ गिरा। ग्रामीम उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा ले गएा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि जेई रत्न लाल के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उनका फोन बंद मिला। एसडीओ से संपर्क करने के बाद उन्होंने एंबुलेंस की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें